शोध-कुछ हद तक नज़रे मिलना सम्मोहन का काम करता

Author   /  Reporter :     Dr. Shashank Tiwari

जापानी शोधकर्ताओं के अनुसार जब दो लोग एक दूसरे से नज़रे मिलते है तो उनके दिमाग के विशिष्ट भाग में सहज गतिविधि सिंक्रनाइज होती है यह सिंक्रनाइज मस्तिष्क गतिविधि की स्थापना करने और सामना करने वाले चेहरों के बीच सामाजिक बातचीत को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण है, अध्ययन के वरिष्ट लेखक ने कहा की आपसी टकटकी के दौरान व्यवहार और तंत्रिका सिंक्रनाइजेसन की वृद्धि के आधार पर हम कह सकते है की बिना नज़ारे मिलाये एक दुसरे का ध्यान मिलाना मुश्किल होता है

इस विषय का पता लगाने के लिए टीम ने 96 ऐसे लोगो को रिसर्च में शामिल किया जो पहले कभी एक दुसरे से परिचित नहीं थे और ना ही कभी किसी दिमागी गतिविधि के किसी शोध में शामिल हुए थे, प्रतिभागियों को विभिन्न भागीदारों के साथ रखा गया, और भिन्न भिन्न स्थितियों में वास्तविक समय में एक दुसरे की निगाहें धारण करने के निर्देश दिए गए थे, शोधकर्ताओं ने उनके आपसी टकटकी के दौरान उनके मस्तिष्क की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए कार्यात्मक चुम्बकीय अनुनाद प्रतिबिम्ब का इस्तेमाल किया.

शोध में वैज्ञनिकों ने पाया की दो लोग जब अलग अलग परिस्थिति के हिसाब से आपसी टकटकी या नज़रे मिलते है तो उनका दिमाग एक वर्चुअल कनेक्शन बना लेता है जो स्थिति की हिसाब से एक दुसरे की बातों को अच्छी तरह समझने में मददगार होता है

यह शोध इस बात को सिद्ध करता है की नज़रे मिला के बात करना क्यों प्रभावकारी होता है हम कह सकते है की कुछ हद तक नज़रे मिलना सम्मोहन का काम करता है    

आइये कुछ तथ्यों पर नज़र डालते है......

  1. जो ज्यादा आँखे मिलते है वो जयादा बुद्धिमान समझा जाता है|
  2. ज्यादा देर तक आँखे मिलाना आपको ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है|
  3. ये जरूरी नहीं है की आप खूबसूरत हो पर अगर आप लोगो के लिए अच्छे है तो आप को लोग ज्यादा देर तक देखते है
  4. लड़कियाँ जयादा सकारात्मक तरीके से आँखे मिलाने को देखती है, लड़के असमंजस में रहते है |
  5. लड़कियाँ आप की मदद करेंगी अगर आप उनकी तरफ देख रहे होते है, लड़के तब जयादा मदद करते है जब आप उनकी तरफ नहीं देख रहे होते है |
  6. लड़कियों को वो लड़के जयादा अच्छे लगते है जो उनकी तरफ जयादा देखते है |
  7. अगर आप दो मिनट से जयादा किसी की आँखों में देखते है तो प्यार होने की जयादा सम्भावना होती है |
  8. आँखे मिलाने से लोग आप पर धयान देते है और आपको याद रखते है |
  9. जब आप किसी को पलटकर देखते है उसका असर बेमिसाल होता है | और लोग आपको जयादा नोटिस करते है |
  10. जितनी जयादा देर तक आप आँखे मिलते है उनती देर तक आप उन से नज़दीकी अपने अंदर महसूस करते है आकर्षण बढ़ता जाता है जितना जयादा दोनों आँखे मिलती है |
  11. दो लोगो जिनकी आँखे मिली होती है और वो बातें कर रहे होते है, उन लोगो की बातें कोई बीच में काटता नहीं है |
  12. जब हम ख़ुशी की बात करते है तो हमारी पुतलियाँ बड़ी हो जाती है और जब दुःख की बात होती है तो छोटी हो जाती है |
  13. लड़कियाँ बिना बोल चाल की भाषा में माहिर होती है|  लड़के इसलिए ये सब नहीं जान पाते हैं क्योकि वो साथ में बैठ कर बातें करते है न की सामने बैठ कर|
  14. लड़कियाँ लड़को के मुकाबले जयादा आँखे मिलाती है |
  15. आँखे मिलाकर बात करने पर किसी को भी मनाना आसान हो जाते है |
  16. जब लड़कियाँ जयादा आँखे मिलाती है तो वो अपने बारे में जयादा बातें बताती है |
  17. जब आँखे कम मिलती है तो लड़के अपने बारे में जयादा बताते है और लड़कियाँ कम बताती है |
  18. जितनी जयादा आपकी आँखे मिलती है उतनी जयादा आपका आत्मविश्वास बढ़ता है |
  19. जितनी देर कर आप आँखे मिला सकते है उतनी जयादा आप अपने आप के विश्वास को आंकते है |
  20. जितनी जयादा आपकी साफ़ होती है उतना जयादा लोग आपको आकर्षित मानते है |
  21. अगर आपकी आँखों में धब्बे है तो वो आपको आकर्षित नहीं मानते है |
  22. अगर आप धुप का चश्मा पहने है, कभी भी उसको पहन कर बात नहीं करें, लोग जानना चाहते है की उन्हें क्या मिल रहा है |
  23. अगर आप किसी को आकर्षित करना चाहते है तो उनके तरफ देखे और देख कर मुस्कुराये |
  24. लड़को को ऊपर से नीचे देखो तो उनको आचा लगता है, लड़कियों को कंधो से ऊपर देखो तो उनको लगता है की लड़के में गहरायी है और क़ाबलियत है |
  25. आप जितना ज्यादा किसी को देख रहे होते है वो अपने अंदर उतना ही भावना का वेग महसूस कर रहे होते है |
  26. थोड़ी थोड़ी देर में आँखे मिलाना जयादा अच्छा है, लगातार आँखों में देखने से बात बिगड़ सकती है | पर बिलकुल नहीं देखने से अच्छा की आप लगातार देखे |
  27. लोग जयादा सच बोलते है जब हम उनसे आँखे मिलाते है |
  28. पहली नज़र में प्यार लड़कियों को कभी नहीं होता है |