अनोखा होटल-न्यूड लड़के-लड़कियों के ऊपर परोसते हैं यह खास डिश

Author   /  Reporter :     Team Hindustan

टोक्यो। आप कई बार होटल में लन्च या डिनर के लिए गए होंगे। यहां आपको साफ-सुथरे कपड़ों में वेटर मिले होंगे। आपके द्वारा ऑर्डर करने पर वेटर खाने को ट्रे में बड़ी खास तरीके से सजाकर लाता है। लेकिन जापान के कुछ होटलों में Sushi (जापानी फिश डिश) को परोसने का तरीका बिल्कुल अलग है। यहां Sushi को प्लेट-कटोरी में नहीं बल्कि न्यूड लड़के-लड़कियों के ऊपर परोसा जाता है।

यहां जब Sushi प्रेजेंट करने लड़की जाती है, तो उसे कहा जाता है ‘Nyotaimori’ और जब ये कोई लड़का करता है, तब इसे कहते हैं ‘Nantaimori’।  ये प्रथा जापान में समुराई काल में अपनाई जाती थी और इसके लिए गीशा का इस्तेमाल होता था। गीशा जापान में लोगों का मनोरंजन करने का काम करती थीं। जब भी राजा कोई लड़ाई जीत कर आता, गीशा इसी तरह Sushi पेश करती थी। समय के साथ ये रिवाज धीरे-धीरे कम हो गया।

 

एक ‘Nyotaimori’ मॉडल को इस तरह लोगों के सामने परोसे जाने के लिए खुद को तैयार करना पड़ता है। पहले वो बिना खुशबू वाले साबुन से नहाती है, फिर उनके ऊपर ठंडा पानी छिड़का जाता है, जिससे उनका शरीर फ्रिज की तरह Sushi को ठंडा रखे।

सिर्फ इतना ही नहीं, ये Sushi मॉडल्स जब इस तरह लोगों के सामने परोसी जाती हैं, तो उन्हें कई घंटों तक बिना हिले-डुले वहां एक प्लेट की तरह लेटे रहना होता है। इस दौरान वो लोगों से बात भी नहीं कर सकतीं।

इस काम में कम समय में लड़कियों को ज्यादा पैसा मिल जाता है और कुछ के लिए ये काम बहुत ही मजेदार होता है। इन्हें ये बिलकुल भी अमानवीय नहीं लगता, बल्कि ये खुशी-खुशी इसको करने के लिए तैयार रहते हैं। सुशी शेफ के लिए तो यह एक तरह का आर्टिस्टिक काम है। वो Nyotaimori  के ऊपर सीधे Sushi नहीं रखते, बल्कि इन्हें Green Tea के पत्तों और ऑरेंज के साथ रखा जाता है, ताकि मॉडल्स की बॉडी से कोई कॉन्टैक्ट न हो।

मॉडल भी पूरी तरह न्यूड नहीं होती, उनके निचले हिस्से से जांघों तक Thongs पहनाए जाते हैं, लेकिन ये स्किन कलर के होते हैं। खाने वालों को कुछ पता नहीं चलता, कि मॉडल्स ने कुछ पहना है या नहीं!