चीन में शुरु हुआ निर्वस्त्र विवाह का चलन......

Author   /  Reporter :     Team Hindustan

शादी- विवाह हर इंसान की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर देश में या अलग- अलग क्षेत्रों में विवाह की रीतियां अलग होती हैं। हमारे देश में शादी में लाल जोड़े को काफी अहमियत दी जाती है। और शादी से पहले ही कपड़ों की खरीदारी शुरू हो जाती है। आज हम आपको एेसी ही एक विचित्र रीति से अवगत कराएंगे। चीन में हुए एक ताजा अध्ययन में पाया गया कि चीन में ‘निर्वस्त्र विवाह’ करने को तेजी से लोकप्रियता मिल रही है।

 

चीन के समाचार पत्र ‘चीन डेली’ के अनुसार चीन की एक मीडिया कंपनी ‘टचमीडिया’ द्वारा चीन के वैलेंटाइटन दिवस (13 अगस्त) पर पांच शहरों में 15.9 लाख टैक्सी यात्रियों पर यह सर्वे किया गया।

वैसे आपको बता दें कि चीन में दहेज लिए बगैर किए गए विवाह को ‘निर्वस्त्र विवाह’ कहा जाता है। इसका विशेष तौर पर आशय होता है, बिना घर और कार लिए विवाह करना।

पांच शहरों में चीन की राजधानी बीजिंग, शंघाई और क्वांगचो शामिल थे। सर्वे से मिले नतीजों के अनुसार बिना घर और कार के विवाह के पक्ष में 45 प्रतिशत लोगों ने सहमति व्यक्त की। लेकिन चीन में 30 प्रतिशत से भी कम लोग दहेज के बिना विवाह करते हैं। सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत लोगों ने कहा कि विवाह के बाद वे अपने वेतन को अपने साथी के साथ बांटने के लिए राजी हैं।