गुणों से भरपूर सेब का सिरका

Author   /  Reporter :     Dr. Shashank Tiwari

सेब के गुणों से तो आप सब भालिभातीं परिचित ही होगें, मगर आज जाने क्या है सेब के सिरके का महत्व, जो आप के दैनिक दिनचर्या के लिए बेहद उपयोगी और सरल है I

१. पोषक तत्वों से भरपूर 

सेब के सिरके के खट्टे स्वाद के कारण इसे सफाई करने वाले कारक तथा प्रतिविष के रूप में प्रयोग किया जाता है। सेब के सिरके में ऐसेटिक अम्ल होता है जिससे आहारनाल के हानिकारक जीवाणु और फफूँदी का सफाया करने में मदद मिलती है। इससे आँत में भोजन के पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता मिलती है। सेब के सिरके में पेक्टिन भी होता है जो जल में घुलनशील रेशे के रूप में होता है और पाचन तन्त्र से पानी, वसा, विष पदार्थों और कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित कर शरीर के बाहर करने में सहायक होता है।

२. ब्लड सुगर को भी कम करने में बेहद कारगर 

सेब के रस वाले सिरके में ऐसेटिक अम्ल होता है, जो मण्ड के पाचन को मन्द करता है जिससे रक्तवाहिनियों में शर्करा का स्तर कम होता है। ४ से ३५ % तक रक्त में उपस्थित सुगर को कम करता है 

३. कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में मददगार 

सेब के रस वाले सिरके में पेक्टिन की उपस्थिति से शरीर में व्यर्थ का कोलेस्ट्रॉल कम होता है। कुठ लोगों को पेक्टिन से एलर्जी होती है इसलिये उन्हे सेब के रस वाले सिरके से बचना चाहिये।

 

४. खनिज लवण  से भरपूर 

सेब के रस वाले सिरके में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य खनिज लवण होते हैं। पोटैशियम शरीर में जल संतुलन के साथ-साथ हृदय की धड़कन को नियन्त्रित करता है। मैग्नीशियम कई प्रकार की प्रक्रियाओं में उत्प्रेरक का कार्य करता है जिससे पाचन में मदद मिलती है और कैल्शियम का अवशोषण बढ़ा कर स्वस्थ हड्डियों के निर्माण में सहायक है।

 

५. ऑस्टियोआर्थराइटिस में मददगार होता है

ऑस्टियोआर्थराइटिस शरीर में ऐसिड कणों के निर्माण के कारण होता है और सेब के रस वाले सिरके से ये कण विसरित हो जाते हैं और शरीर का पीएच सन्तुलित होता है। हलाँकि इसके कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं लेकिन डॉ जार्विस ने सेब के रस वाले सिरके से ऑस्टियोआर्थराइटिस के कई रोगियों का सफल इलाज का दावा किया है।

 

६. ऐन्टीऑक्सीडेन्ट प्रभाव

सेब के रस वाले सिरके में बीटा-कैरोटीन होता है जिसकी मेयो क्लीनिक के अनुसार ऐन्टीऑक्सीडेन्ट गुण होते हैं जो मुक्त रैडिकल द्वारा होने वाले नुक्सान को निष्प्रभावी कर प्रतिरक्षण तन्त्र को मजबूत बनाता है।

 

७. सूजन कम करता है

सेब के सिरके नहाने के पानी में मिलाने पर उसकी सूजन कम करने की क्षमता से धूप के कारण झुलसी त्वचा में राहत मिलती है। जब इसे सलाद या पानी के साथ ग्रहण किया जाता है तो यह आहारनाल की आन्तरिक सूजन को भी कम कर देता है

 

८. वजन कम करने में उपयोगी 

सेब के रस वाले सिरके से रक्त शर्करा के नियन्त्रित होने के कारम यह वजन कम करने में सहायक है क्योंकि इन्सुलिन मुक्त शर्करा को वसा के रूप में संचित नहीं कर पायेगी। ये एक माह  में २ से ४ किलो तक वजन कम कर सकता है 

९. त्वचा और सौंर्दय में

सेब के रस वाले सिरके एक ऐस्ट्रिन्जेन्ट होता है जिसके कारण यह चेहरे और गले की त्वचा को स्वस्थ बनाता है। इसे आँखों से दूर रखें क्योंकि इससे जलन हो सकती है।

 

१०. यीस्ट संक्रमण का उपचार

दो चम्मच सेब के रस वाले सिरके को लेने से महिलाओं में यीस्ट संक्रमण कम होता है। हलाँकि सभी महिलाओं में यह असरदार नहीं होता है और इसे सावधानीपूर्वक प्रयोग करना चाहिये।

 

तरीक: एक या दो चम्मच (आवश्कतानुसार) सेब का सिरका एक गिलास (स्टील) पानी में मिलाकर ही ग्रहण करे