अंधविश्वास

Author   /  Reporter :     Prerana Jyoti Pandey

छींक आना या बिल्ली का रास्ता काटना जैसे कई अंधविश्वास हैं, जो भारत समेत दुनिया भर देशों के में प्रचलित हैं। कई अंधविश्वास तो ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर न सिर्फ आश्चर्य होगा, बल्कि हंसी भी आएगी। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अंधविश्वासों के बारे में...

1. मिस्र में खाली कैंची चलाना बुरा समझा जाता है और अगर इसे खुला छोड़‍ दिया जाए तो इसे दुर्भाग्य लाने वाला माना जाता है। 

2. मिश्र में ही जो आदमी सबसे पहले उल्लू को देखता है या इसकी आवाज सुनता है तो इसे दुर्भाग्यशाली माना जाता है।

3. चीन में नंबर चार को बहुत बुरा और मनहूस माना जाता है। चीनी भाषा में इसका उच्चारण भी मौत जैसा होता है।

4. फ्रांस में अगर आप कुत्ते की गंदगी पर बायां पैर रख देते हैं तो यह शुभ होता है, लेकिन अगर आपका दाहिना पैर पड़ गया तो यह दुर्भाग्यपूर्ण माना जाता है। 

5. लिथुआनिया में माना जाता है कि अगर आप घर के अंदर सीटी बजाते हैं तो ऐसे शैतानों को बुलाते हैं जो कि आपको ही डराते हैं।  

6. जापान में अगर आप किसी ‍कब्रिस्तान के सामने से गुजर रहे हों तो आपको अपने अंगूठे को अंगुलियों के बीच में छिपा लेना चाहिए क्योंकि इससे आप अपने माता-पिता को संभावित मौत से बचा सकते हैं। 

7. जापान में अगर आप चावल की कटोरी में चॉपस्टिक्स को सीधे गाड़ देते हैं तो इसे दुर्भाग्य लाने वाला माना जाता है। 

8. तुर्की में रात को च्यूइंग गम खाने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि रात के अंधेरे में च्यूइंग गम किसी मरे हुए आदमी के मांस में बदल जाती है।

9. रूस में माना जाता है कि अगर आपकी कार पर, आपके ऊपर या आपकी सम्पत्ति पर चिड़िया की बीट गिर जाती है तो यह आपकी सम्पन्नता को बढ़ाती है।

10. रूस में किसी को भी पीले फूल देना इस बात का प्रतीक हैं कि आपका रिश्ता शापित हो जाता है और यह आपके विश्वासघात को दर्शाता है।

11. स्पेन में माना जाता है कि अगर आप आधी रात को नए वर्ष के मौके पर ठीक 12 बजे 12 अंगूर खाते हैं तो इससे 12 महीने तक सौभाग्य मिलता रहता है। 

12. स्पेन में किसी कमरे में बांए पैर से प्रवेश करता बुरा माना जाता है। इसे दुर्भाग्यदायी माना जाता है।   

13. स्पेन में माना जाता है कि मंगलवार को 13 तारीख पड़ना अशुभ होती है।

14. रवांडा में माना जाता है कि अगर महिलाएं बकरे का गोश्त खाती हैं तो उनके चेहरे पर दाढ़ी मूंछें उग सकती हैं।

15. अगर आप जर्मनी में पानी के ग्लासों से चीयर्स करते हैं तो माना जाता है कि आप जिनके साथ पानी पी रहे हैं, उनकी मौत चाहते हैं।

16. ब्राजील में माना जाता है कि अगर आपका बटुआ या पर्स नीचे जमीन पर गिर जाता है तो यह आपके लिए गरीबी लाता है।

17. अमेरिका में माना जाता है कि अगर आपके रास्ते में पड़ने वाली किसी दरार पर पैर रख दिया तो इससे आपकी मां की कमर टूट सकती है।  

18. स्वीडन में माना जाता है कि अगर आपने‍ किसी ऐसे मैनहोल पर पैर रख दिया हो जिस पर 'के' अक्षर लिखा हो तो इससे आपको प्यार मिलता है। लेकिन अगर आप ऐसे मैनहोल पर पैर रख देते हैं जिस पर 'ए' लिखा हो तो इससे आपको प्यार में निराशा मिलेगी और आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा। 

19. पुर्तगाल में माना जाता है कि अगर आप पीछे की ओर चलते हैं तो इस तरह आप शैतान को रास्ता बताने का काम करते हैं।  

20. नाइजीरिया में माना जाता है कि अगर आप किसी बच्चे के होंठ चूमते हैं तो यह दुर्भाग्य लाता है। 

21. नीदरलैंड्स में माना जाता है कि अगर आप अपने पड़ोसी को नमक उधार दे रहे हैं तो आप दुर्भाग्य को न्योता दे रहे हैं। 

22. नीदरलैंड्स में यह भी माना जाता है कि अगर आप डिनर टेबल पर गाना गाते हैं तो ऐसा माना जाता है कि आप शैतान को गाना सुना रहे हैं।

23. भारत में मंगलवार के दिन बाल कटवाना अशुभ माना जाता है।

24. भारत में यह भी माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय प्रत्येक व्यक्ति को घर के अंदर ही रहना चाहिए क्योंकि उस समय सूर्य की किरणें जहरीली हो जाती हैं।

25. सर्बिया में अगर किसी के पीछे पानी फैलता चला जाता है तो इसे शुभ माना जाता है।

26. अगर आप कोरिया में हैं तो वहां सोते समय पंखा चलाने से माना जाता है कि दम घुटने से आपकी मौत हो सकती है।

27. ब्रिटेन में अगर आप एक नीलकंठ पक्षी देखते हैं तो यह अशुभ होता है और अगर बहुत से लोग आपको सलाम करते हैं या आप टचवुड देखते हैं तो अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।

28. ब्रिटेन में कुछ लोग नए जूतों को मेज पर रखना अशुभ मानते हैं।

29. ब्रिटेन में अगर एक काली बिल्ली लोगों का रास्ता काट देती है तो इसे भयानक संकेत माना जाता है।

30. सेनेगल में लोग अपनी यात्राओं के बारे में अन्य लोगों से बातचीत नहीं करते हैं क्योंकि संभव है कि जिस व्यक्ति से वे बातचीत कर रहे हैं, उसकी शैतानी आंखें हों।