600 लड़कियों के खून से नहा चुकी है ये महिला

Author   /  Reporter :     Team Hindustan

600 कुंवारी लड़कियों के खून से नहा चुकी है ये महिला । आज हम आपको एक ऐसी औरत के बारे में बताने जा रहे है जो आपको थोडी यी लग सकती है, जी हां एक ऐसी महिला के बारे में जो सैकड़ों लड़कियों के खून की नदियां बहाकर उसमें स्नान करती है। यह बात सुनकर तो थोड़ी अजीब तो लगती है लेकिन सच यहीं है आपको बता दें कि ये इतिहास की खतरनाक औरत थी ही साथ ही सीरियल किलर भी है। आइए जानते आखिर वो महिला कौन है।

 

एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के अमीर घराने से ताल्लुक रखती थी। उसकी शादी फेरेंक नैडेस्टी नाम के शख्स से हुई थी। एलिजाबेथ के सिर पर एक अजीब सा जुनून सवार था। इसी के चलते वह लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी।

एलिजाबेथ के दिमाग में हमेशा से एक पागलपन था कि वह कमसिन कुंवारी लड़कियों के खून से नहाने से उसकी जवानी सारी उम्र बरकरार रहेंगी। इसी फतूर के चलते उसने 1585 से 1610 के दौरान 600 से भी ज्यादा लड़कियों को मौत दे दी और उनके खून से नहाने लगी।

वह गांव की गरीब लड़कियों को अपने महल में काम करने के लिए पैसों का लालच देकर बुला लेती लेकिन महल में आते ही लड़कियों के बुरे दिन शुरू हो जाते थे। वो उनको मारकर फिर उनके खून को टब में इकट्ठा कर स्नान करती थी। उसके इस काम में उसके तीन नौकर भी उसका साथ देते थे।

आपको बता दें कि एलिजाबेथ की इस हैवानियत के चलते लगातार लड़कियों की सख्या में कमी होने लगी। जब कुछ लड़कियां उससे बचकर भागी तो गांव वालों को उसकी असलियत का पता चला। सन 1610 में गाववालों ने हंगरी के राजा से एलिजाबेथ की शिकायत कर एलिजाबेथ बाथरी को कैद करवा दिया गया, जहां चार साल बाद उसने दम तोड़ दिया।

अपनी पच्चीस साल की क्रूरता के दौरान बाथरी ने कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया इसकी कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह संख्या 600 के पार बताई गई हैं।