आइये चलते है दुनियां की इन सबसे सुरक्षित जगहों पर

Author   /  Reporter :     Team Hindustan

दुनिया का कोना-कोना छान लिया गया है, लेकिन अब भी दुनिया में ऐसी बहुत सारी जगहें हैं, जहां आज भी जाना लगभग नामुमकिन है। कुछ ऐसे क्लब हैं जो सिर्फ बेशुमार दौलतमंद लोगों के लिए हैं, ऐसे द्वीप जो दूर-दराज के इलाकों में बसा रखे हैं, ताकि सिर्फ चुनिंदा लोग ही वहां पहुंच सकें या इतने सुरक्षित स्थान जहां परिंदा भी पर न मार सके। आइए आपको बताते हैं, दुनिया की दस ऐसी जगहों के बारे में जहां आप शायद कभी जा ही ना सकें…

1. स्वालबार्ड वैश्विक बीज तहखाना, नॉर्वे

नॉर्वे में उत्तरी सागर के एक निर्जन द्वीप पर इस बेहद सुरक्षित तहखाने का निर्माण किया गया है। इसमें विशेष वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग किया गया है, जिसका मकसद वैज्ञानिकों द्वारा विकसित 25 करोड़ फसलों के बीजों और प्रजातियों को बचाना है। इन्हें पूरी दुनिया से लाकर यहां सुरक्षित रखा गया है। इनकी सुरक्षा और रखरखाव में 90 लाख डॉलर खर्च होते हैं।

इस तहखाने में कोई चाह कर भी दाखिल नहीं हो सकता। यहां से बीज और प्रजातियां बेहद विशेष अनुरोध पर ही मिलती हैं। खास बात यह है कि यदि कभी दुनिया ध्रविय हिम के पिघलने तबाह हो भी गई, तो यहां सब-कुछ सुरक्षित बचा रहेगा।

2. फोर्ट नॉक्स – केंटकी, अमेरिका

‘परिंदे भी पर नहीं मार सकता’ – कहावत शायद इसी जगह के लिए ही बनाई गई थी। अमेरिका के केंटकी में कीमती धातु जैसे सोना-चांदी और बेशकीमती हीरे-जवाहरात की सुरक्षा के लिए एक तहखाने का निर्माण किया गया है। इस तहखाने में आज के समय में करीब 4,500 टन शुद्ध सोना है। यह पूरी तरह ग्रेनाइट पत्थरों से बना है। इसमें ब्लास्ट प्रूफ दरवाजा भी लगा है, जो करीब 22 टन भारी और 21 इंच मोटा है। इस तहखाने की सुरक्षा के लिए 30,000 हजार अत्याधुनिक हथियारों से लैस सैनिकों और टैंकों को तैनात किया गया है। यहां दाखिल होने के लिए आपको दस पासवर्ड चाहिए जो दस अलग-अलग जगहों पर दस अलग-अलग व्यक्तियों के पास सुरक्षित हैं। यानि आप समझ गए होंगे कि ये कितने सुरक्षित है।

3. द व्हाइट जेंटलमैन क्लब – लंदन, इंग्लैंड

इस क्लब की स्थापना 1693 में की गई थी। इसके क्लब के सदस्य सिर्फ विशेष ब्रिटिश नागरिक ही बन सकते हैं। इसके सदस्य सूची में प्रिंस चार्ल्स, प्रिंस विलियम, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और कैंम्ब्रिज के ड्यूक के पास है। पिछली कई सदियों से यहां इस्तेमाल होने वाली डायरियां और बाज़ी खेली जाने वाली कॉपियों में फ्रांस की क्रांति, नेपोलियन के युद्ध से लेकर वहां के कई महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों का भी ज़िक्र है। हालांकि इस क्लब की सदस्यता किसी महिला को नहीं दी गई है। यहां तक कि बीबीसी टेलीविजन सीरीज की मशहूर बावर्ची रोजा लेविस को भी नहीं।

4. वूमेरा वर्जित क्षेत्र, ऑस्ट्रेलिया

वमूरा नाम का मिलिट्री टेस्टिंग रेंज ऑस्ट्रेलिया में 124,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। वैसे तो यह क्षेत्र निषिध है, मगर इसके आस-पास के क्षेत्र आम लोगों के लिए खुले हैं। यहां जाने के लिए भले ही आपके पास कोई ठोस कारण हो, मगर यहां जाना खतरों से खाली नहीं। सोने, चांदी. युरेनियम की खदाने हैं, जहां सभी का जाना निषेध है। बचते-बचाते पहुंच भी गए तो कई तरह के खतरे आपका स्वागत कर रहे होंगे। मतलब यह कि यह कोई वीकेंड स्पॉट नहीं है।

5. रानी का शयनकक्ष – लंदन, इंग्लैंड

बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन की महारानी के शयनकक्ष को राजघराने ने 1705 में बनवाया था। यह रानी का आधिकारिक आवास है। हालांकि यहां सुरक्षा की व्यवस्था बेहद कड़ा और चौकस है। बावजूद इसके सन् 1982 में एक व्यक्ति किसी तरह यहां घुस आया था और छुप गया था। यह पहला और आखिरी मामला है, जब कोई व्यक्ति बिना राजकीय इजाजत और अनुमति के वहां दाखिल हुआ। आम लोगों के लिए यहां जाना, असंभव सा कार्य ही है।

6. जियांग्सू राष्ट्रीय सुरक्षा शैक्षणिक अजायबघर, चीन

इसे एक असल जिंदगी के जेम्स बॉंन्ड की चीजों की प्रदर्शनी भी कहा जा सकता है। चीनी जासूसी के विशेष और महत्वपूर्ण दस्तावेज यहां मौजूद हैं। लिपस्टिक के रूप में रखी गई बंदूके हैं, ऐसे सिक्के हैं जिनके अंदर आप गुप्त दस्तावेज, कार्ड और नक्शे छिपा सकते हैं। यहां पर केवल चीनियों को ही प्रवेश है। इस मामले में चीन की सरकार विदेशियों पर विश्वास नहीं करती।

7. लसकॉक्स गुफाएं, फ्रांस

फ्रांस में स्थित यह गुफा दुनिया के कुछेक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोजों में से एक है। यहां आज से दसियों हजार साल पुराने गुफा भित्तिचित्र और आदिम जाति के पुरातन कदमों के चिन्हों को भी देखा गया है। फंगस (फफूंद) से फैलने वाले संक्रमण से बचाने हेतु यहां आम जनता का आना-जाना मना है। किसी विशेष मौके पर या मिशन पर यहां लोगों को विशेष व्यवस्था से लाया जाता है। हालांकि इस गुफा पर एक डॉक्यूमेंटरी बनी है “Cave of Forgotten Dreams” जिसमें आप इस गुफा के भीतर की गई फ़ोटोग्राफ़ी को देख सकते हैं।

8. एयर फोर्स वन विमान, अमेरिका

इस विमान का इस्तेमाल अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए किया जाता है। इस आधिकारिक विमान को पहली बार 1953 में डिजाइन किया गया था। विमान इलेक्ट्रोमैगनेटिक पल्स शील्ट से सुरक्षित है। साथ ही रेडियोधर्मी किरणों से भी लैस है। इसमें मिसाइल भी है और यह रडारों को जाम करने के लिए सक्षम है। ईंधन खत्म हो जाए तो यह बिना जमीन पर उतरे काम कर सकता है। 9/11 के ट्विन टावर हमले के समय अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश को इसी विमान से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया था। सोचिए यह कितना सुरक्षित होगा।

9. कोका कोला रेसिपी वॉल्ट

क्या आप जानते है कि कोका-कोला कि रेसिपी वॉल्ट में घुसना प्रतिबंधित है। कोका-कोला बनाने का सीक्रेट फॉर्मुला एटलांटा के म्युजियम में एक स्टील के बहुत बड़े तहखाने में बंद है। इसकी सुरक्षा को भेदने के लिए इंफ्रारेड किरणों से बचाव के साथ-साथ एक बहुत बड़ी चाबी भी चाहिए जो कोका-कोला की बोतल की आकार वाले दरवाजे को खोल सके।

हालांकि लोग पूरी बिल्डिंग के साथ-साथ मैनुफैक्चरिंग युनिट भी देख सकते है, लेकिन उन्हें 127 साल पुरानी रेसिपी वाले वॉल्ट से दूर ही रखा जाता है। कोका-कोला का फॉर्मुला दुनिया में सिर्फ तीन लोग ही जानते हैं। बैंक से निकाल कर इस फॉर्मुले को इस वॉल्ट में सुरक्षित रखा गया।

10. बैंक ऑफ इंग्लैंड वॉल्ट

हम बात कर रहें है यूके के केंद्रीय बैंक की, जो लंदन में है। दुनिया के सबसे आधुनिक बैंकों में से एक यह बैंक अपने पुराने प्रमुख मॉडल पर ही आधारित है। यह दुनिया का दूसरा सबसे पुराना बैंक है, जो 1694 में शुरू हुआ था।

बैंक के नीचे जमीन नें 28 पाउंड के वजन वाली हजारों 24-कैरट के साने वाली ईंटे हैं। यहां रखें सोने की कुल कीमत करीब 73 बिलियन पाउंड है। लंदन की जमीन के नीचे रखी इन ईंटो की रक्षा करती हैं कंक्रीट और स्टील के मोटी परतें। इस वॉल्ट की चाबी 91 सेंटीमीटर लंबी है। यहां के कर्मचारियों को गुप्त रखा जाता है ताकि किसी को यह पता न चल सके कि चाबी है किसके पास। कोई भी फिल्मी स्टंट अजमाने की सपने में भी न सोचिएगा, क्योंकि यहां की सुरक्षा इंतजामों का खुलासा भी नहीं होता।