नियमित सेक्स करने के फायदे

Author   /  Reporter :     Team Hindustan

सेक्स सिर्फ मौज-मस्ती या कुछ पलों के आनंद के लिए किया जाता है, आमतौर पर ज्‍यादातर लोग ऐसा ही मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सेक्स के जरिए कई बीमारियों का इलाज भी हो जाता है।

दरअसल, प्राचीन सुश्रुत संहिता में भी संभोग के फायदे बताए गए हैं। सेक्स न सिर्फ प्लैज़र या आनंद देता है, बल्कि कई रोगों का उपचार भी करता है। नियमित सेक्स और प्रेम इंसान के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।

आइए जानें कि नियमित सेक्स से क्या फायदे होते हैं...

कैलरी बर्न करने में मददगार

नियमित सेक्स से मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस कम होता और कैलरी भी बर्न होती है, जिससे मधुमेह और हॉर्ट संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। एक अध्‍ययन के अनुसार एक किस से 20 कैलरी और एक बार सहवास करने से 2000 कैलरी बर्न होती हैं। इसलिए अगर आप रोजाना सेक्‍स करते हैं, एक हफ्ते में 14 हजार कैलरी बर्न कर सकते हैं।

 

हार्ट अटैक का खतरा भी कम

हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग हफ्ते में दो से ज्यादा बार सेक्स करते हैं उन्हें महीने में एक बार सेक्स करने वालों के मुकाबले में हार्ट अटैक होने का खतरा कम रहता है। इसका कारण सेक्स के दौरान होने वाली क्रियाओं से शरीर में कई रसायनों का निर्माण होता है। सेक्स को डॉक्टर्स बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर यानी तनाव मुक्ति का नुस्खा भी मानते हैं। (लेकिन दिल के मरीजों को अधिक उत्तेजना से बचना चाहिए, अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें)

 

इम्‍युनिटी पॉवर भी बढ़ेगी

नियमित सेक्स से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है। सेक्स से शरीर में ऐंटिबॉडी इम्युनोग्लोबिन A (IgA) का लेवल बढ़ जाता है, जिससे सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव होता है।

  

सिरदर्द गायब

कई बार सिरदर्द से जीना मुहाल हो जाता है। लेकिन सेक्स इस समस्या का सुरक्षित और सरल इलाज है। सिरदर्द होने पर भी आप सेक्स करें। जैसे ही आप ऑर्गेज़म (चरमआनंद ) के पास पहुंचने वाले होते हैं, शरीर में ऑक्सिटॉसिन हारमोन का लेवल पांच गुना हो जाता है। इससे दर्द और तनाव कम हो जाता है।

 

मूड फ्रेश  

सेक्स करने से न सिर्फ आपका मूड अच्छा होगा, बल्कि एक स्टडी के मुताबिक जो लोग बेडरूम में जिंदादिली से पेश आते हैं, वे स्ट्रेस का मुकाबला अच्छे से कर सकते हैं। आमतौर पर आपने गौर किया होगा कि सेक्‍स करने के काफी समय बाद तक आप अच्‍छा और खुश-खुश महसूस करते हैं। आपको एक तरह की संतुष्टि मिलती है